मथुरा।रेल प्रशासन को यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 22469/22470 – खजुराहो-हज़रत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस को *दतिया रेलवे स्टेशन* पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव प्रदान किया जा रहा है। यह सुविधा दिनांक 13.05.2025 से प्रभावी होगी।

दतिया स्टेशन पर ठहराव के कारण निम्न स्टेशन पर नई समय सारणी निम्न अनुसार होगी:

गाड़ी संख्या 22469 (खजुराहो से निजामुद्दीन)

ग्वालियर स्टेशन पर नया ठहराव समय 19:28- 19:33 बजे होगा तथा *दतिया स्टेशन पर ठहराव समय 18:42- 18:44 बजे होगा*।


*गाड़ी संख्या 22470 (निजामुद्दीन से खजुराहो) का दतिया स्टेशन पर समय 09:59- 10:01 बजे होगा* तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर नया ठहराव समय 10:30-10:35 बजे होगा ।

उपरोक्त नए ठहराव के कारण गाड़ी संख्या 11902 आगरा कैंट – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस का करारी स्टेशन पर नया ठहराव समय 10:13- 10:14 बजे होगा।

रेल प्रशासन समस्त यात्रियों से अनुरोध करता है कि इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाएँ एवं सुरक्षित, समयबद्ध तथा आरामदायक यात्रा का अनुभव प्राप्त करें।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version