आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक मकान का छज्जा अचानक गिर गया। इसमें एक मासूम की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।

सराय ख्वाजा की रहने वाली बेबी ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे करीब क्षेत्र में बिजली गुल हो गई थी। गर्मी की वजह से भाई आफताब अपनी पत्नी फरहीन, दो साल की बेटी आतिफा और चार वर्षीय बेटे बरफत के साथ घर के सामने गली में चारपाई पर बैठे थे। इस दौरान गली की दूसरी ओर रहने वाले गुड्डू के मकान का छज्जा अचानक से भरभराकर कर गिर पड़ा। इसका मलबा आफताब उसकी पत्नी बेटा और बेटी के ऊपर गिरा।

गुड्डू की भाभी रूबी भी मलबे में दब गई। चारों लोग घायल हो गए, उन्हें नामनेर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रफत की मौत हो गई। रूबी को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। आफताब उसकी पत्नी फरहीन और बेटी का इलाज चल है। बेटी अतिफा की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर एसीपी मयंक तिवारी मौजूद हैं।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version