🚩श्री गणेशाय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 17-Oct-2025
☀ New Delhi, India
☀ आज का पंचांग
🔅 तिथि एकादशी 11:14 AM
🔅 नक्षत्र मघा 01:58 PM
🔅 करण बालव, कौलव 11:14 AM
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग शुक्ल 01:48 AM
🔅 वार शुक्रवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:22 AM
🔅 चन्द्रोदय 03:23 AM
🔅 चन्द्र राशि सिंह
🔅 सूर्यास्त 05:49 PM
🔅 चन्द्रास्त 03:37 PM
🔅 ऋतु शरद
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1947 विश्वावसु
🔅 काली सम्वत 5126
🔅 दिन काल 11:27:12
🔅 विक्रम सम्वत 2082
🔅 मास कार्तिक
☀ शुभ समय
🔅 अभिजीत 11:43 AM 12:29 PM
अभिजीत मुहूर्त दिन का सर्वश्रेष्ठ शुभ उत्तम मुहूर्त माना जाता है इस मुहूर्त में हम जो भी कार्य करते हैं वह पूर्णतया सफल सिद्ध और फलदाई होता है
☀ अशुभ समय
🔅 राहु काल 10:30 AM-12:00 PM
ज्योतिष में राहुकाल को अशुभ माना जाता है इसमें शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं अतः शुभ कार्य करने से बचना चाहिए
☀️ दिशाशूल पश्चिम
आज पश्चिम की दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए अत्यंत आवश्यक हो जाना तो आप दही खाकर यात्रा कर सकते हैं।
💥 विशेष – रमा एकादशी व्रत, गोवत्स द्वादशी गाय सेवा का पर्व*।
आज का राशिफल
क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष राशि
मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन परेशानियों को दूर करने वाला रहेगा। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आपकी राशि से नवम उपरांत दशम भाव में चंद्रमा के गोचर से आपको मित्रों से सहयोग भी आज मिल रहा है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि दिन का दूसरा भाग आपके लिए अधिक अच्छा रहेगा। चंद्रमा अष्टम उपरांत नवम में पहुंचकर आपको भाग्य का लाभ दिलाएंगे। कारोबार में आप लाभ अर्जित कर पाएंगे। किसी रिश्ते को लेकर कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त होता नजर आ रहा है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए आज का दिन शुभ है। राशि स्वामी बुध आज कन्या राशि में उदित होकर गोचर कर रहे हैं। ऐस मैं आज आपकी मुलाकात कुछ पुराने मित्रों से हो सकती है। आपके लिए भाग्य लाभ का संयोग बनाएगा। बच्चों के साथ आप आज मनोरंजक समय बिताएंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। दिन के दूसरे भाग में चंद्रमा मकर राशि में आकर आपकी राशि पर दृष्टि डालेंगे जिससे सुख और लाभ का संयोग बनेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको लाभ प्रदान करेगा। आपके कार्यक्षेत्र मे आज कुछ सकारात्मक परिवर्तन होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। चंद्रमा का गोचर छठे भाव में होने से आपको विरोधी और शत्रुओं से भी सतर्क रहना होगा। आपका खर्च भी आज बढ़ सकता है। आपके सितारे बताते हैं कि,आपके द्वारा किए गए कार्यों का आज विरोध हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक होगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी राशि में आज राशि स्वामी बुध का उदय हुआ है जो आपको कारोबार और कमाई में भी लाभ दिलाएगा।
तुला राशि
तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी और व्यापार आपकी साख बढ़ेगी। आपको आज किसी अप्रत्याशित खबर से हैरानी होगी। आज आपके सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे जिससे मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी।
वृश्चिक राश
आपकी राशि से आज चंद्रमा द्वितीय उपरांत तृतीय भाव से गोचर करेंगे। ऐसे में आपके लिए भाग्य उन्नति का संयोग बनाएगा। आपके सितारे बताते हैं कि, आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको आज रुचिकर भोजन मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन धार्मिक कार्यो में व्यतीत होगा। किसी वरिष्ठ और प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का आपको आज मौका मिलेगा। वैसे आज किसी कारण से आपकी व्यस्तता भी बनी रहेगी। आपके सितारे यह भी कहते हैं कि आज आप समय प्रबंधन से सफलता प्राप्त कर पाएंगे।
मकर राशि
मकर राशि के जातको के लिए आज का दिन प्रेम और आनंद से परिपूर्ण रहेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। आज शाम के समय आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक व्यवसाय के लिए जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपके लिए सलाह है कि बेवजह की शंकाओं और वाद विवाद से आपको बचना होगा। अन्यथा आपके धन और समय दोनों का नुकसान होगा। आज आपको लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन परिश्रम भरा रहेगा। आपको कोई मोर्चे पर काम करना होगा। छात्र आज शिक्षा में बेहतर कर पाएंगे।
______________________
📍”राज गुरुजी महाराज” महर्षि आश्रम*📍
*विंध्याचल धाम मो • 9417335633*























