🚩श्री गणेशाय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 25-Jul-2025
☀ New Delhi, India
☀ आज का पंचांग
🔅 तिथि प्रतिपदा 11:25 PM
🔅 नक्षत्र पुष्य 04:01 PM
🔅 करण किन्स्तुघ्ना, बव 12:00 PM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग वज्र, सिद्धि 07:28 AM
🔅 वार शुक्रवार
🔅 सूर्योदय 05:38 AM
🔅 चन्द्रोदय 05:50 AM
🔅 चन्द्र राशि कर्क
🔅 सूर्यास्त 07:16 PM
🔅 चन्द्रास्त 07:56 PM
🔅 ऋतु वर्षा
🔅 विक्रम सम्वत 2082
🔅 मास श्रावण
☀ शुभ समय
🔅 अभिजीत 12:00 PM 12:54 PM
अभिजीत मुहूर्त दिन का सर्वश्रेष्ठ शुभ उत्तम मुहूर्त माना जाता है इस मुहूर्त में हम जो भी कार्य करते हैं वह पूर्णतया सफल सिद्ध और फलदाई होता है
☀ अशुभ समय
🔅 राहु काल 09:00AM-10:30 AM
ज्योतिष में राहुकाल को अशुभ माना जाता है इसमें शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं अतः शुभ कार्य करने से बचना चाहिए
☀️ दिशाशूल– पूर्व
आज पूर्व की दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए अत्यंत आवश्यक हो जाना तो आप अदरक खाकर यात्रा कर सकते हैं
💥 विशेष – श्रावण मास का शुक्ल पक्ष प्रारंभ, छिन्नमस्ता का धाम चिंतपूर्णी मेला प्रारंभ ,मां चामुंडा देवी मेला प्रारंभ, {हि• प्र•} गंड मूल नक्षत्र शाम 4:00 बजे से*
आज का राशिफल
मेष राशि- कोई रिस्क न लें। वाहन धीरे चलाएं। कार्यों में विघ्न-बाधा रहेगी। शारीरिक स्थिति आपकी थोड़ी मध्यम दिख रही है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है।
वृषभ राशि- आनंददायक जीवन गुजारेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। सुखद समय। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि- शत्रु उपद्रव संभव है। लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम-संतान की स्थिति सुधर गई। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार मध्यम से उत्तम की ओर। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- गृह कलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि भी दिख रही है। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- सोची हुई चीज या प्लान की हुई चीज को लागू करें। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
तुला राशि- धन आगमन होगा। निवेश से बचें। कुटुंबों में वृद्धि होगी लेकिन जुबान से बचें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। समाज में सराहना होगी। आपका कद बढ़ेगा। पहले से स्वास्थ्य बेहतर है। प्रेम-संतान अभी भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम-संतान अभी भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
मीन राशि- भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होगा। कुछ काम आपके भाग्यवश भी बनेंगे। प्रेम-संतान सफलता की ओर जाएंगे। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
______________________
📍आचार्य राज किशोर शर्मा “राज गुरुजी”महाराज📍
*महर्षि आश्रम मोबाइल नंबर – 941 7335633*