लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने 1991 बैच के आइपीएस अधिकारी राजीव कृष्णा को उत्तर प्रदेश को नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। राजीव कृष्णा वर्तमान में डीजी विजिलेंस के पद पर तैनात हैं।

डीजीपी के चयन को लेकर अब तक संघ लोक सेवा आयोग को कोई प्रस्ताव भेजे जाने की पुष्टि नहीं है। डीजीपी के चयन के लिए राज्य सरकार ने पिछले वर्ष पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश (उत्तर प्रदेश के पुलिस बल प्रमुख) चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2024 को मंजूरी जरूर दी थी, पर उसके तहत अब तक समिति का गठन भी नहीं किया गया है। ऐसे में प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार न मिलने की दशा में डीजी विजिलेंस राजीव कृष्ण को डीजीपी का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वह 1991 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं।

कौन हैं राजीव कृष्ण? जिन्हें मिली UP पुलिस की कमान

राजीव कृष्ण 1991 बैच के IPS अधिकारी हैं। उन्हें CM योगी के सबसे भरोसेमंद अफसरों में से एक माना जाता है। उनकी गिनती तेज तर्रार अफसरों में होती है। पेपर लीक की घटनाओं के बाद उन्हें पुलिस भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मेदारी मिली थी। राजीव कृष्ण की पहली तैनाती प्रशिक्षु IPS के रूप में इलाहाबाद में हुई थी। इसके बाद वह बरेली, कानपुर, अलीगढ़ में ASP के पद पर रहे। 10 मार्च 1997 को फिरोजाबाद के SP बने थे।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version