आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में देवीराम फूड के सामने युवक को गोली मारने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई दोनों बदमाश के पैर में गोली लगी है।

सिकंदरा-बोदला मार्ग पर देवीराम फूड सर्किल के सामने बीते शनिवार सुबह बाइक सवारों ने एक युवक की कनपटी पर गोली मार दी थी। युवक गन्ने का जूस पी रहा था। गोली चलते ही दहशत फैल गई। बाइक सवार हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग गए थे। बीती रात पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली।

मिलन को गोली मारने वाले बदमाश अमन और अभिषेक मथुरा की ओर जाने वाले हैं। पुलिस ने दोनों की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही दोनों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लग गई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version