आगरा। ताजगंज में एक एंपोरियम स्वामी ने ऑस्ट्रेलिया से आए पर्यटकों के साथ अभद्रता की। उन्हें गालियां दीं। गाइड को भी गोली मारने की धमकी दी गई। साथ ही कहा गया कि मेरी पुलिस में तगड़ी सेटिंग है। तुझे जूते से मारूंगा पर्यटकों के द्वारा पर्यटन थाने में शिकायत की गई है।

ऑस्ट्रेलिया के दंपति आगरा में घूमने के लिए आए हैं। महिला पर्यटक ने कहा कि वह ताजमहल के पूर्वी गेट पर एक मनी एक्सचेंजर के पास पहुंचे थे। वहां उन्हें एक यूरो के 92 रुपए मिल रहे थे, जबकि दिल्ली में एक यूरो के 94 रुपए मिल रहे थे। इस पर महिला पर्यटक ने रुपए बदलने से मना कर दिया। महिला पर्यटक के मना करने पर एंपोरियम संचालक ने अभद्रता करते हुए गालियां देना शुरू कर दिया। गाइड ने जब इस बात का विरोध किया तो उसे कहा गया कि तुझे गोली मार दूंगा। पुलिस में भी मेरी अच्छी सेटिंग है। मेरा कुछ नहीं होगा।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version