आगरा: ताजगंज की एकता चौकी में करणी सेना के 11 कार्यकर्ताओं को थर्ड डिग्री देने के मामले में एकता चौकी प्रभारी को हटाया गया है। उनके स्थान पर दिल्ली गेट चौकी प्रभारी अभिषेक को भेजा गया है।

ताजगंज के नौफरी गांव में 12 मई को करणी सेना युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। कार्यक्रम की पूर्वानुमति नहीं थी। इस पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम नहीं करने दिए। आरोप है कि ओकेंद्र राणा के जाने के बाद पुलिस ने 11 कार्यकर्ताओं को चौकी में थर्ड डिग्री दी।

पुलिस टीम पर घरों में तोड़फोड़ करने का लगाया आरोप

कार्यकर्ताओं ने जेल से छूटने के बाद पुलिस टीम पर घरों में तोड़फोड़ और थर्ड डिग्री देने के आरोप लगाए थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए। इस पर सांसद राजकुमार चाहर और विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने भी पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई थी। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने एडीसीपी से जांच करवाई। घटना के बाद छुट्टी पर गए चौकी प्रभारी नीलेश कुमार को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर दिल्ली गेट चौकी से अभिषेक को भेजा गया है।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version