बस्ती। गुरूवार को समाजवादी पार्टी के युवा फ्रंटल संगठनों युवजन सभा, यूथ ब्रिगेड, लोहिया वाहिनी और छात्र सभा ने शास्त्री चौक पर एक मैगजीन इण्डिया टुडे के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ‘धरतीपुत्र’ मुलायम सिंह यादव के आपत्तिजनक कार्टून और सामग्री प्रकाशित किए जाने के विरोध में मैगजीन की प्रतियां जलाईं और आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विपिन त्रिपाठी, छात्रसभा के अजय यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रजनीश यादव, कार्यकारिणी सदस्य मो. सलीम, अनुसूचित मोर्चा के जिला महासचिव गिरीश चन्द्र ने किया।
इण्डिया टुडे मैगजीन की प्रतियां जलाने के बाद सपा युवा संगठनों के नेताओं ने कहा कि मैगजीन ने ‘कुंठित और पक्षपातपूर्ण सोच’ का परिचय देते हुए मुलायम सिंह यादव पर आपत्तिजनक चित्र प्रकाशित किया है। यह एक महान नेता का अपमान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात बताया। उन्होंने कहा कि यह एक जाति को भड़काने और गलत कहानियां गढ़कर समाज में विभाजन फैलाने का प्रयास है, जिसे किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कहा कि दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग से आने वाले नेताओं पर लगातार झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जोर दिया कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, लेकिन यदि वही पक्षपातपूर्ण और जातिगत विद्वेष फैलाने वाला बन जाए तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। मांग किया कि इण्डिया टुडे मैगजीन समूह तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। चेतावनी दिया कि यदि माफी नहीं मांगी गई, तो समाजवादी नौजवान बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। नेताजी मुलायम सिंह यादवदेश के करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत हैं और उनके सम्मान से कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने मैगजीन का बहिष्कार करने का भी ऐलान किया। कहा कि यदि पत्रिका समूह ने अपनी हरकतों पर रोक नहीं लगाई तो जिलेभर में विरोध और उग्र किया जाएगा।
इण्डिया टुडे मैगजीन का पुतला फूंकने वालों में मुख्य रूप से श्याम यादव, युनूस आलम, संदीप निषाद, प्रशान्त यादव, मो. हारिश, अभिषेक पाठक, सलमान इरशाद, विवेक यादव विक्की, अमित गौड़, अखिलेश यादव, वीरू चौधरी, वैभव यादव आदि शामिल रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
सपा के युवा फ्रंटल संगठनों ने फूंका इण्डिया टुडे मैगजीन का पुतला
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

