बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने सनसनी फैला दी। परिजनों ने इसे सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या करार देते हुये तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग कलवारी थानाध्यक्ष से किया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डिहुकपूरा उर्फ शुक्लपुरा निवासी नवनीत पाण्डेय ने 19 फरवरी को कलवारी पुलिस को दिये तहरीर में बताया कि 16 फरवरी 2026 की शाम उनके भाई रजनीश पाण्डेय को अईलिया गांव निवासी आकाश पाण्डेय और परसांव गांव निवासी राजपाल चौहान अपने साथ ले गए थे। कुछ देर बाद आकाश के मोबाइल नंबर से सूचना दी गई कि बेलवाडाड के पास रजनीश का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो रजनीश का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि शरीर पर मिले चोट के निशान सामान्य सड़क दुर्घटना से मेल नहीं खाते। घटनास्थल की परिस्थितियां भी संदेह पैदा करती हैं।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि रजनीश की हत्या कर घटना को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version