आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के  कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए मेगा प्लान तैयार किया है। मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में एसआइआर  के लिए मंडल पदाधिकारीयों के साथ पार्टी कार्यकर्ता और पार्षदों को जिम्मेदारी दी है।

इसी क्रम में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के शिवाजी मंडल में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मंडल के पदाधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीएलए 2 के साथ मतदाता सूची को लेकर घर-घर दस्तक दी। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को समझाया कि आगामी चुनाव को देखते हुए विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान बेहद महत्वपूर्ण है।  पार्टी के सभी मंडल पदाधिकारी, पार्षद, पार्टी कार्यकर्ता वोटर लिस्ट के हर एक पन्ने से घर-घर संपर्क करें और देखें किसका एसआइआर का फॉर्म नहीं आया है या अभी जमा नहीं हुआ है। उन्होंने पार्षदों से कहा पार्षद अपने सभी बिल्डिंग पर मॉनिटरिंग करें और निरीक्षण के लिए क्षेत्र में रहे प्रत्येक मंडल के पदाधिकारी अपनी बिल्डिंग के बीएलए 2 के संपर्क में रहे।

कैबिनेट मंत्री घरों में दस्तक दे कर रहे हैं मॉनिटरिंग

दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पैर में चोट होने के बाद भी सुबह-शाम अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के घरों पर पहुंचकर एसआइआर को लेकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री की सक्रियता के बाद पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय पार्षद भी मतदाता सूची के हर पन्ने पर दर्ज मतदाताओं से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं।

एक भी मतदाता छूट गया यानी एसआइआर  चक्र टूट गया

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए विशेष प्लानिंग तैयार की है।  उनका कहना है कि जैसे देश से पोलियो जैसी गंभीर बीमारी को भगाने के लिए विशेष रूप से हर बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाई गई थी, आज भारत पोलियो मुक्त है, इसी तरह से हमें विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के शत प्रतिशत काम के लिए पोलियो वाले सिद्धांत को अपनाते हुए एक भी मतदाता छूट गया, यानी एसआइआर का सुरक्षा चक्र टूट गया।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version