जनपद मथुरा में मिशन शक्ति अभियान (फेज 5.0) के अंतर्गत थाना राया, सदरबाजार, बलदेव, कोसीकलां, महावन, बरसाना एवं मांट की महिला पुलिस कर्मियों ने मंदिरों, देवालयों व प्रमुख बाजारों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।



इस दौरान महिला पुलिस ने चौपाल का आयोजन कर पुलिस सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों, महिला संबंधित समस्याओं के समाधान और मिशन शक्ति केन्द्रों की सेवाओं की जानकारी दी। बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं, गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराधों और उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया।

महिलाओं को वूमेन पॉवर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए।

इसके साथ ही नवस्थापित 22 पुलिस स्टेशनों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों के उद्देश्य, कार्य एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी दी गई।अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण प्रदान करना है।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

Exit mobile version