फतेहाबाद/आगरा: रविवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना डौकी पुलिस ने मिशन शक्ति टीम द्वारा गांव पैंतीखेड़ा में महिलाओं एवं बच्चियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व किशोरियां शामिल हुईं।सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद अनिल कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें 1090 (वीमेन पावर हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 108 व 102 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) तथा 1930 (साइबर हेल्पलाइन) शामिल हैं।

इसके साथ ही महिला हेल्पडेस्क, महिला बीट पुलिस अधिकारी, एंटी रोमियो स्क्वाड, महिला साइबर सेल तथा शासन की योजनाओं मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान—के बारे में भी विस्तार से बताया गया।डॉक्टरों की टीम ने महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, गर्भावस्था देखभाल व नियमित जांच के महत्व पर जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं से किसी भी समस्या पर बिना संकोच पुलिस व संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में थानाध्यक्ष सुनीत शर्मा, वरिष्ठउपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह सहित मिशन शक्ति टीम मौजूद रही। वहीं स्वास्थ्य जागरूकता के लिए पाठक हॉस्पिटल शमशाबाद से डॉ. स्वाति पाठक (एमबीबीएस, गायनेकोलॉजिस्ट), डॉ. अंकुर पाठक (फिजिशियन) तथा कुंडौल स्थित राम वंदना हॉस्पिटल की चिकित्सक टीम ने सहभागिता की।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version