फतेहाबाद/आगरा: कस्बा फतेहाबाद के कालीनगर मोहल्ले में शुक्रवार रात बरात के दौरान मनमाफिक गाना न बजाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे मौके पर भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। घटना में दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, विशाल पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी रैपुरा मटसेना, जिला फिरोजाबाद की बरात राम खिलाड़ी माहौर की बेटी वर्षा के विवाह में कालीनगर पहुंची थी। बरात दरवाजे के समय बैंड द्वारा गाने को लेकर बरातियों और बैंड कर्मियों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान मारपीट शुरू हो गई।

घटना में मिलाप बैंड की ओर से अंसार पुत्र मन्नो खां निवासी चौराहा मोहल्ला फतेहाबाद तथा बराती पक्ष से विष्णु पुत्र दीनानाथ निवासी शहदवाली गली मंटोला, आगरा घायल हो गए। शोर-शराबा बढ़ने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version