मथुरा। थाना सुरीर पुलिस ने नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2025 को वादी की तहरीर पर अभियुक्त ज्ञानेन्द्र (23) पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम भदनवारा के खिलाफ थाना सुरीर में मुकदमा दर्ज किया गया था। उस पर 16 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ का आरोप था। मामला मु0अ0सं0 190/2025 धारा 74/352/351(2) बीएनएस 2023 व 7/8 पोक्सो एक्ट में दर्ज हुआ था। बुधवार सुबह 9:55 बजे पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके घर से दबोच लिया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा, उ0नि0 विनोद कुमार व है0का0 सत्यदेव शामिल रहे। अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version