फिरोजाबाद: जिले के थाना उत्तर क्षेत्र में जलेसर रोड पर हुई एक लाख रुपये की लूट का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। हैरान करने वाली बात यह सामने आई है कि इस वारदात को किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि मोनार्क होटल के बार में काम करने वाले वेटरों ने ही अंजाम दिया था।

थाना उत्तर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घेराबंदी करते हुए संजीव कुमार उर्फ लवलेश, अभय कुमार और संदीप को इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया है।

कैसे दिया वारदात को अंजाम

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद के अनुसार, पीड़ित अखिलेश पालीवाल जब होटल बार में शराब पीने के बाद बाहर निकले, तो बार में काम करने वाले वेटरों ने उनकी रेकी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने विजय कलेक्शन के सामने पीड़ित से नकदी लूट ली और फरार हो गए।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया।

नकदी और बाइक बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने

  • 90,200 रुपये नकद

  • घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।

एक आरोपी शातिर अपराधी

थाना उत्तर के इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संदीप एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से ही पॉक्सो एक्ट और महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version