आगरा। जनपद के थाना मलपुरा के अंतर्गत धनौली ग्रामीण क्षेत्र के निवासी एक युवक की अफ्रीका में सड़क दुर्घटना में मृत्यु की खबर है।  खबरों के अनुसार, धनौली के ब्राह्मण मोहल्ला निवासी राजेश दीक्षित का 28 वर्षीय पुत्र विमल दीक्षित करीब तीन वर्ष पहले आजीविका के लिए पश्चिमी अफ्रीका गया था। वह सिएरा लियोन की राजधानी फ्री टाउन के मम्बो जंक्शन क्षेत्र में विमल भवन निर्माण का कार्य करता था।
मृतक के बड़े भाई अनिल ने मीडिया को बताया कि रविवार शाम लगभग सात बजे अफ्रीका में मौजूद ठेकेदार रवि शीतलानी का फोन आया। उन्होंने विमल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु की जानकारी दी।
मृतक के परिवारीजनों ने सोमवार को मामले की सूचना थाना मलपुरा में दी। इसके बाद दोपहर को वे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए और प्रशासन से अफ्रीका से विमल का शव गांव मंगाने की गुहार लगाई।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version