फतेहाबाद/आगरा। पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम का कस्बा फतेहाबाद के भगवान देवी कन्या इंटर कॉलेज में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार के निर्देशन मे आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महिला सब इंस्पेक्टर शिवानी बंसल आदि के द्वारा छात्राओं अध्यापिकाओं के साथ समस्त महिला स्टाफ की संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर इंस्पेक्टर फतेहाबाद धर्मेंद्र कुमार ने “मिशन शक्ति- 5.0” महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण की नई दिशा” की जानकारी देते हुए विशेष महिला सुरक्षा दल की भूमिका पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि इस दल का गठन विशेष रूप से महिला सुरक्षा और त्वरित सहायता के लिए किया गया है।यह दल बाज़ारों,विद्यालयों, कॉलेजों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और त्योहारों के अवसर पर सक्रिय रहेगा।

उन्होंने सभी को उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों 1090,181, 112,1076,आदि की जानकारी दी तथा पंपलेट वितरण व पोस्टर प्रदर्शन द्वारा “सशक्त नारी-समृद्ध प्रदेश” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि “मिशन शक्ति -5.0” केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह नारी गरिमा,सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में सामाजिक परिवर्तन का आंदोलन है।कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेमप्यारी ने बालिकाओं और शिक्षिकाओं को महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए मिशन शक्ति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

  • रिपोर्ट  – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version