मुरैना/मप्र: कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में सोमवार को मिशन वात्सल्य के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 तथा पॉक्सो अधिनियम, 2012 के तहत बाल संरक्षण की अवधारणा, प्राथमिकताएं एवं बाल शोषण से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण में शौर्य दीदी, नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा पुलिस विभाग के बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती पूनम दंडोतिया एवं समिति के सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड, किशोर पुलिस इकाई, बाल कल्याण पुलिस इकाई, बाल देखरेख संस्थाओं के प्रतिनिधि, जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मचारी, परियोजना अधिकारी शहरी श्री गौरव दुबे, ग्रामीण श्रीमती निशा शंखवार, वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती अपूर्वा चौधरी, मास्टर प्रशिक्षक श्री बृजराज शर्मा एवं श्रीमती नीता परमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बताया गया कि बच्चों के विरुद्ध बढ़ रहे यौन उत्पीड़न एवं हिंसा की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से शौर्य दीदी की संकल्पना लागू की गई है। इसके तहत संबंधित कार्यकर्ताओं को बाल कानूनों एवं नियमों की जानकारी होना आवश्यक है, ताकि समय रहते बालिकाओं के शोषण की घटनाओं को सामने लाकर उन्हें रोका जा सके।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बच्चों के साथ व्यवहार में संवेदनशीलता, सहानुभूति एवं गरिमापूर्ण संवाद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही यह बताया गया कि प्रत्येक बच्चा देखरेख एवं संरक्षण का अधिकारी है।कार्यशाला में लगभग 100 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

  • रिपोर्ट – जिला ब्यूरो चीफ मुरैना मुहम्मद इसरार खान

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version