मथुरा।महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक (समग्र शिक्षा), उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं के लिए सोमवार को शैक्षिक एक्सपोज़र विजिट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद मथुरा के विभिन्न के०जी०बी०वी०—नौहझील, मांट, राया एवं बल्देव—की लगभग 400 छात्राओं एवं स्टाफ को आगरा स्थित ऐतिहासिक धरोहरों के भ्रमण हेतु रवाना किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकों में पढ़ाए गए इतिहास और विज्ञान के सिद्धांतों को प्रत्यक्ष रूप से देखने-समझने से उनकी जिज्ञासा और ज्ञानवृद्धि होगी। ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत छात्राओं को विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल तथा ऐतिहासिक धरोहर फतेहपुर सीकरी का अवलोकन कराया जाएगा। भ्रमण के दौरान छात्राओं को मुगलकालीन स्थापत्य कला, ऐतिहासिक महत्व एवं वैज्ञानिक संरचना से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।विद्यालय प्रशासन द्वारा छात्राओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारीगण एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version