मुरैना/मप्र। जिले के वन स्टॉप सेंटर से दो 15 साल की नाबालिग लड़कियां रात के अंधेरे में फरार हो गईं। गेट खुला रहने और ड्यूटी पर तैनात गार्ड-महिला हवलदार के सोते रहने की वजह से यह वारदात हुई। मामले ने तूल पकड़ा तो कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने तत्काल जांच के आदेश दिए। फरार लड़कियों की तलाश के लिए पुलिस कंट्रोल रूम और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
कौन हैं फरार लड़कियां?
🔹कुमारी रजनी आदिवासी (15 वर्ष): निवासी प्रेम नगर, सिविल लाइन थाना क्षेत्र। 4 नवंबर को सिविल लाइन पुलिस ने बरामद कर बाल कल्याण समिति के आदेश पर वन स्टॉप सेंटर में अस्थाई आश्रय दिया था।
🔹कुमारी लक्ष्मी सखवार (15 वर्ष): पुत्री दशरथ सिंह, ग्राम किचौल, थाना नगरा। 7 नवंबर शाम 6 बजे बाल कल्याण समिति के आदेश पर सेंटर लाई गई थी।
दोनों लड़कियां 8 नवंबर रात करीब 2 बजे सेंटर से गायब हो गईं।
कैसे हुई चूक?
ड्यूटी पर तैनात महिला प्रधान आरक्षक मालती पाराशर, सुरक्षाकर्मी कमल सिंह और बहुउद्देशीय सहायक गोदावरी श्रीवास। प्रशासक को रात 2 बजे जानकारी मिली। तुरंत जिला कार्यक्रम अधिकारी ओपी पांडे और थाना सिटी कोतवाली को सूचित किया। रात 2:30 बजे हेड कांस्टेबल भगवानदास को मौके पर बुलाया। पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दर्ज कराई गई।आसपास तलाशी अभियान चला, SP कार्यालय के CCTV फुटेज खंगाले गए।
कार्रवाई तेज
सुरक्षाकर्मी कमल सिंह को तत्काल पद से हटा दिया गया।
महिला हवलदार मालती पाराशर की ड्यूटी रोकी गई; रक्षित निरीक्षक को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया।
सेंटर में नए CCTV कैमरे लगाए गए।
पुलिस के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ओपी पांडे ने बताया, “दोनों लड़कियों की गुमशुदगी की FIR थाना कोतवाली में दर्ज हो चुकी है। तलाश जारी है।”
कलेक्टर का सख्त रुख
दैनिक अखबारों में छपी खबर पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने गंभीरता दिखाते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को तत्काल रिपोर्ट तलब की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में चूक को अक्षम्य बताया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए।
“बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” – कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़
अब तक की तलाश
• पुलिस ने सेंटर के आसपास के इलाकों में छापेमारी की।
• SP कंट्रोल रूम में लगे CCTV फुटेज में लड़कियों की तलाश।
• दोनों के परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है।
🔹जिला ब्यूरो चीफ, मुरैना: मुहम्मद इसरार खान

