गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा

खेरागढ़/आगरा। खेरागढ़ नगर क्षेत्र में नगर को जगमग करने के लिए नगर पंचायत की ओर से तिरंगा स्ट्रीट लाइट लगाई जा रहीं हैं जिसके क्रम में पूर्व में खेरागढ़ सैंया मार्ग पर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर गर्ग गुड्डू ने तिरंगा स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन किया।

इसी क्रम में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर कागारौल चौराहे से कागारौल मार्ग पर लगी तिरंगा स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन किया। कागारौल मार्ग तिरंगा लाइट से जगमगा उठा। कागारौल मार्ग पर करीब 100 तिरंगा स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं जो मार्ग को तिरंगे और दूधिया रोशनी में जगमग करेंगी।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर गर्ग गुड्डू ने कहा कि कई वर्षों से खेरागढ़ विकास से अछूता था। जब से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और देश में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है। तब से देश विकास के मार्ग पर चल पड़ा है। नगर विकास मंत्री ए के शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के निकायों को सुंदर व स्वच्छ बनाने का अभियान चल रहा है। इसी क्रम में नगर के विभिन्न चौराहों, गलियों, गौशालाओं और पोखरों का तेज गति से विकास चल रहा है।

सौंदर्यीकरण के क्रम में नगर के हर चौराहे को सुंदर बनाने और विकसित करने के लिए हम लोग जनता के सहयोग के साथ कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी मोहम्मद रजा, थाना प्रभारी मदन सिंह सहित नगर पंचायत के सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे।

______________

error: Content is protected !!
Exit mobile version