🟥 आगरा में ट्रांस यमुना पुलिस का तांडव! दबिश के दौरान महिला छत से गिरी, परिजनों ने लगाया फेंकने का आरोप


आगरा। जमीनों पर कब्जा दिलाने के आरोपों से घिरी आगरा पुलिस एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार ट्रांस यमुना थाना पुलिस पर मकान कब्जा दिलाने के दौरान तांडव मचाने का आरोप लगा है। मामला शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे का है, जब आयुष विहार में पुलिस की दबिश के दौरान हंगामा हो गया।

आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मी वर्दी में और कुछ सादे कपड़ों में घर में घुसे और गाली-गलौज व तोड़फोड़ करने लगे। इसी बीच प्रेमलता की पुत्रवधू संदिग्ध परिस्थिति में छत से गिर गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे छत से फेंका। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोर्ट में मामला विचाराधीन, फिर भी पुलिस की दबंगई?

प्रेमलता ने बताया कि उनका मकान बबली नामक महिला को बेचा गया था। 1.11 लाख रुपये एडवांस देने के बाद बाकी 7.70 लाख रुपये अब तक नहीं दिए गए। विवाद कोर्ट में लंबित है। इसके बावजूद शुक्रवार को पुलिस मकान खाली कराने पहुंच गई।

पुलिस पर सवालों की बौछार

स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांस यमुना पुलिस दलालों की तरह जमीनों पर कब्जा दिला रही है। घायल महिला के परिजनों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा किया और पुलिस पर कार्रवाई की मांग की।

मौके पर पहुंचे एसीपी पीयूष कांत राय ने कहा कि “मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।”

अब बड़ा सवाल यह है कि…

• क्या आगरा पुलिस खुद को जमीनों के सौदों में बिचौलिया बना रही है?
• आखिर कोर्ट के आदेश का इंतजार क्यों नहीं किया गया?
• घायल महिला को न्याय मिलेगा या फाइलें दबा दी जाएंगी?



Exit mobile version