फतेहाबाद/आगरा: रविवार दोपहर क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 12 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मैक्स चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मैक्स गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गढ़ी जहान निवासी 12 वर्षीय टिंकल पुत्र कामराज जो निबोहरा थाने के पास परचून की दुकान चलाते हैं, रविवार करीब सवा बजे अपने पिता के लिए खाना लेकर जा रहा था। इसी दौरान निबोहरा निवासी अंतराम पुत्र लक्ष्मीनारायण बाइक से आता मिला। टिंकल ने उससे लिफ्ट ली और बाइक पर बैठ गया।

बताया गया कि नंदापुरा मार्ग पर कुमरसैन के ट्यूबवेल के पास पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी से बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर बृजेश कुमार गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

अस्पताल ले जाते समय टिंकल ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि अंतराम की हालत गंभीर बनी हुई है।टिंकल कक्षा 5 का छात्र था और रामदुलारी देवी इंटर कॉलेज में पढ़ता था। तीन बहनों में वह इकलौता भाई था। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस ने फरार मैक्स चालक की तलाश शुरू कर दी है। वाहन को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • रिपोर्ट  सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version