वृंदावन (मथुरा)। रंगभरनी एकादशी के पावन पर्व (27 फरवरी) के दृष्टिगत प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार एवं एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ संपूर्ण वृन्दावन परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परिक्रमा मार्ग पर लगे रेहड़ी, पटरी, ठेला, ढकेल आदि को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। मार्ग पर पाए गए सभी अतिक्रमणों को हटवाते हुए संबंधित अधिकारियों को अवैध एवं अनाधिकृत कब्जों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परिक्रमार्थियों को परिक्रमा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यही प्राथमिकता है।

सुरक्षा के विशेष प्रबंध

परिक्रमा मार्ग पर नियमित दूरी पर पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं।

महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से संपूर्ण मार्ग की निगरानी की जाएगी।

प्रतिबंधित, नकली एवं केमिकल युक्त रंगों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

अफवाह फैलाने वालों और शरारती तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


अधिकारियों ने श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस सहायता केंद्र पर दें तथा प्रशासन का सहयोग करें।

पुलिस-प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि रंगभरनी एकादशी का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version