आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक मकान का छज्जा अचानक गिर गया। इसमें एक मासूम की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।

सराय ख्वाजा की रहने वाली बेबी ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे करीब क्षेत्र में बिजली गुल हो गई थी। गर्मी की वजह से भाई आफताब अपनी पत्नी फरहीन, दो साल की  बेटी आतिफा  और चार वर्षीय बेटे बरफत के साथ घर के सामने गली में चारपाई पर बैठे थे। इस दौरान गली की दूसरी ओर रहने वाले गुड्डू के मकान का छज्जा अचानक से भरभराकर कर गिर पड़ा। इसका मलबा आफताब उसकी पत्नी बेटा और बेटी के ऊपर गिरा।

गुड्डू की भाभी रूबी भी मलबे में दब गई। चारों लोग घायल हो गए, उन्हें नामनेर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रफत की मौत हो गई। रूबी को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। आफताब उसकी पत्नी फरहीन और बेटी का इलाज चल है। बेटी अतिफा की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर एसीपी मयंक तिवारी मौजूद हैं।

Exit mobile version