फतेहाबाद/आगरा। थाना डौकी क्षेत्र के वाजिदपुर पुल पर मंगलवार शाम 6 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब आकाश पुत्र देशराज (उम्र 20 वर्ष), निवासी पारौली सिकरवार, ने अचानक यमुना नदी में छलांग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना डौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश शुरू कर दी। वहीं सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। थाना अध्यक्ष डौकी योगेश कुमार ने बताया कि युवक ने यमुना नदी में छलांग लगाई है।

पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार उसकी खोज में जुटी है तथा मामले की जानकारी की जा रही है।घटना की सूचना पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड 41 राजू वर्मा बीडीसी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और पुलिस कर्मियों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। घटना की सूचना पाकर नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंच गए।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version