फतेहाबाद/आगरा: क़स्गोबा के गाढ़ी गोदना में एक मैजिक टेंपो (छोटा हाथी) का पिछला पहिया अचानक निकल गया। यह घटना शाम करीब 4 बजे हुई, जब चालक ने सड़क पर आई एक गाय को बचाने के लिए ब्रेक लगाए। चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

वाहन पिनाहट खेड़ा राठौर से आलू का काम खत्म कर शमशाबाद बड़ागांव स्थित अपने घर जा रहा था। गाय को बचाने के प्रयास में अचानक ब्रेक लगाने से पिछले पहिए की बैरिंग टूट गई और पहिया अलग हो गया। गनीमत रही कि वाहन में आलू की खाली बोरियां लदी थीं।

चालक सोनू ने बताया कि वह फतेहाबाद की ओर से अपने घर जा रहा था। गढ़ी गोदना के पास अचानक सामने गाय आ गई, जिसे बचाने के लिए उसने ब्रेक लगाए। इसी दौरान पिछले पहिए की बैरिंग टूट गई और पहिया निकल गया। वाहन का नंबर यूपी 80 पीएफ 1179 है।

गढ़ी गोदना निवासी मदन कुशवाहा ने बताया कि सड़क पर आवारा गायों की संख्या बहुत अधिक है। इन्हें बचाने के चक्कर में अक्सर कोई न कोई हादसा होता रहता है। इस घटना से एक बार फिर आवारा पशुओं की समस्या उजागर हुई है।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version