आगरा। शनिवार को जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय/प्रांतीय अध्यक्ष श्री योगेश त्यागी जी दिल्ली से वापस लौटते समय आगरा में कुछ समय के लिए रुके..आगरा के जिलाध्यक्ष बलविंदर सिंह गिल के नेतृत्व में शिक्षक प्रतिनिधि मंडल के साथ उनका स्वागत सम्मान किया और संगठन व शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की,हाल ही में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश पारित किया था कि जो 2011से पहले के शिक्षक हैं उन सभी को अनिवार्य रूप से टेट देना होगा।

इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने साफ शब्दों में कहा कि हम न्यायालय में गए हैं और शिक्षकों के मान सम्मान के लिए हर प्रकार से न्याय दिलाने का काम करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री महेंद्र सिंह बघेल, रेखा कनौजिया, रिफत जहां, लता यादव, सीमा नागपाल, मनोरमा यादव, अनिल सोलंकी आदि रहे।

  • रिपोर्ट – मुहम्मद इस्माइल

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version