फतेहाबाद/आगरा: बमरौली कटरा से टेंपो में बैठकर फतेहाबाद आ रहे एक किसान की जेब से शातिरो ने रास्ते में ₹20000 पार कर दिए। तथा उतर कर चले गए। पीड़ित को घटना की जानकारी हुई तो उसने इसकी सूचना थाना डौकी पुलिस को दी है। पुलिस टेंपो चालक से पूछताछ कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम शालूबाई निवासी अशोक कुमार पुत्र चरण सिंह किसी काम से डीसीपी कार्यालय बमरौली कटारा गया हुआ था। वहां से दोपहर करीब ढाई बजे लौटते समय वह बमरौली कटारा से टेंपो में बैठ गया। फतेहाबाद आने के दौरान रास्ते में कुछ सवारियां टेंपो में और बैठी।

इस दौरान रास्ते में किसी सवारी ने उसकी पेंट की जेब को काटकर उसमें रखे ₹20000 पार कर दिए । अशोक कुमार को वाजिदपुर चौराहे पर पता चला कि उसकी जेब में से पैसे निकल गए हैं। इसके बाद उसने टेंपो रुकवाया तथा जानकारी की परंतु तब तक आरोपी भाग गए। पीड़ित अशोक कुमार ने इसकी सूचना डोकी पुलिस को दी है पुलिस टेंपो चालक से पूछताछ कर रही है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version