आगरा: जिनकी उम्र एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष हो गई है, उनके लिए पंचायत चुनाव में 22 सितंबर तक ऑनलाइन मतदाता बनने का मौका है। आयोग की वेबसाइट पर स्वयं मतदाता बनने के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। जिले में अब तक 500 से अधिक आवेदन आए हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर नए मतदाताओं को चिह्नित भी कर रहे हैं। जिनकी मृत्यु हो गई, जिनका पता बदल गया, जिनके नाम में संशोधन होना है। उनकी पांडुलिपियां बनाई जा रही हैं।

दूसरी तरफ ऑनलाइन मतदाता बनने के लिए फाॅर्म भरे जा रहे हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत निर्मला फौजदार के अनुसार 29 सितंबर को बीएलओ का सर्वे पूर्ण हो जाएगा। ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का घर-घर जाकर सत्यापन 23 सितंबर से होगा। मतदाता सूची के आधार पर विलोपन, संशोधन 30 सितंबर से 6 अक्तूबर तक होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि सभी बीएलओ के कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। ई-बीएलओ एप के माध्यम से उनके कार्यों पर नजर रखी जा रही है।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version