बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के पिपरपाती मुस्तहकम के मूल निवासी दुर्गेश यादव ने कुदरहा पुलिस चौकी को तहरीर देकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही और न्याय दिलाने की मांग किया है। तहरीर में दुर्गेश यादव ने कहा है कि वे डिहुकपुरा उर्फ शुकुलपुर बेलवरिया गांव में नेवासे पर रहते हैं। 8 दिसम्बर सोमवार को हेमन्त, यशवंत, सर्वजीत आदि ने जबरिया उनका घर तोड़ दिया। उन्होने 112 पर पुलिस को सूचना दिया किन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होने दबंगों द्वारा जबरिया घर को तोड़ देने के मामले में दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और अपने जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version