मथुरा।प्रजापति विकास समिति, जनपद मथुरा द्वारा आयोजित बिस्वा सामूहिक विवाह उत्सव का आयोजन हर वर्ष की भाँति इस बार भी बड़े हर्ष और उत्साह के साथ रामलीला ग्राउंड, महाविद्या में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर कुल 20 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
श्री रामवीर सिंह गोला उपस्थित रहे।

समारोह अध्यक्ष की भूमिका निभाई –
श्री हरिओम गोला (सर्राफ, कोयंबटूर) ने।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे
श्रीमती कमला देवी एवं श्री रमेश चंद्र प्रजापति जी ने संयुक्त रूप से संपन्न किया।विशिष्ट अतिथि  रविकांत गर्गपूर्व मंत्री, राजपाल भरंगर जिला अध्यक्ष रालोद , शियोनाथ शिव संरक्षक राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ, श्री दास प्रजापति राष्ट्रीय महासचिव, जितेंद्र प्रजापति अध्यक्ष आगरा मंडल, फूल सिंह बघेनिया भरतपुर,लक्ष्मी नारायण सूरत,खजान सिंह गोला हाथरस, श्रीमती जल देवी गोला,विरमा देवी, सरोज देवी मथुरा,रामेश्वर प्रसाद प्रजापति,दशरथ सिंह,बनी सिंह गोला, प्रजापति विकास समिति के अध्यक्ष मथुरा प्रसाद गोला, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह गोला,पूर्व अध्यक्ष पप्पू लाल गोला प्लांट वाले, पूर्व अध्यक्ष मूलचंद गोला, पूर्व कोषाध्यक्ष बलवीर सिंह गोला, सामूहिक विवाह अध्यक्ष मांगी राम प्रजापति,रामकुमार गोला, रमन गोला, उपाध्यक्ष सूबेदार रेवती लाल गोला, किशन लाल सर्राफ संचालन समिति के महासचिव विजेंद्र सिंह गोला, एवं डॉ सत्यवीर गोला जी के द्वारा किया गया

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों, समाज के वरिष्ठजनों, अतिथियों एवं हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
समारोह में भव्य व्यवस्था, सजावट, भजन-संगीत एवं भोजन प्रसाद की उत्तम व्यवस्था की गई, जिससे पूरे कार्यक्रम का वातावरण आनंदमय एवं भावुक रहा।समिति द्वारा कन्याओं को गृहस्थ जीवन हेतु आवश्यक वस्त्र, आशीर्वाद व सामग्री भी भेंट की गई।

अंत में समिति ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा –सामूहिक विवाह न केवल सामाजिक एकता का प्रतीक है, बल्कि यह समाज सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण भी है।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version