फतेहपुर सीकरी/आगरा। आगामी दीपावली पर्व को लेकर प्रशासन पुलिस सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में नायब तहसीलदार ने आतिशबाजी पटाखे की दुकानों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आगरा गेट स्थित एरिया में आतिशबाजी की 25 दुकानों का स्थान चिन्हित किया गया है।

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार राजपाल सिंह ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी व्यापारी निर्धारित स्थान पर ही दुकानें लगाएं और सुरक्षा मानकों का पालन करें। बिना लाइसेंस या अवैध आतिशबाजी सामग्री की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तहसील प्रशासन ने अग्निशमन दल को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बताया कि दीपावली पर आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी विभागों को अलर्ट किया गया है।

  • रिपोर्ट – दिलशाद समीर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version