फतेहाबाद/आगरा: तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, लेकिन किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।

आयोजन के दौरान कुल 58 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें राजस्व से संबंधित 30, पुलिस विभाग की 4, राजस्व एवं पुलिस से जुड़ी 15, शिक्षा विभाग की 4 और अन्य विभागों की 5 शिकायतें शामिल रहीं। अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, पैमाइश, नामांतरण और पुलिस कार्यवाही से संबंधित थीं।

संपूर्ण समाधान दिवस में एसीपी अमरदीप, एसीपी शमसाबाद अमीषा, तहसीलदार बबलेश कुमार, खंड विकास अधिकारी रजत कुशवाहा, तथा उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशवंत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version