मथुरा। सांसद श्रीमती हेमा मालिनी जी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, विधायक गोवर्धन मेघश्याम सिंह, एमएलसी योगेश नौहवार, एमएलसी ओम प्रकाश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा-आगरा एनएच-19 की सर्विस रोड और वृंदावन के छटीकरा अंडरपास में जलभराव की समस्या पर कड़ा रुख अपनाया और अधिकारियों को एक माह में ठोस कार्ययोजना बनाकर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बाद के फ्लाईओवर की गुणवत्ता पर नाराज़गी जाहिर करते हुए उसे गड्ढामुक्त कराने को कहा।
उन्होंने रेलवे अंडरपासों में जलभराव की समस्या को प्राथमिकता से हल करने, टोल प्लाजा कर्मचारियों को यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा जनपद की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि वर्ष 2025-26 में 2753.96 किमी लंबाई की सड़कों के निर्माण हेतु 2405.62 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।
बैठक में ब्लॉक प्रमुखों ने क्षेत्रीय समस्याएं उठाईं – बलदेव ब्लॉक ने ग्राम नगला अकोस हेतु पुल/सड़क की मांग की, गोवर्धन ब्लॉक ने चार ग्रामों में स्थायी जल निकासी कार्य की आवश्यकता जताई और फरह ब्लॉक ने नालों की सफाई पर ध्यान दिलाया।
जनप्रतिनिधियों ने किसानों की समस्याओं, खाद की कमी, फसल बीमा, विद्युत बाधाओं, खादर क्षेत्र में अवैध निर्माण और ग्रामों में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति पर भी सुझाव दिए। सांसद हेमा मालिनी ने स्पष्ट किया कि सभी कार्य पारदर्शिता और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से पूरे हों, साथ ही लोकार्पण और शिलान्यास भी उनके माध्यम से कराए जाएं।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
मथुरा: सांसद हेमा मालिनी की अध्यक्षता में ‘दिशा समिति’ की बैठक संपन्न, जलभराव और सड़कों की समस्याओं पर सख्ती
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।