फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद के ग्राम कृपालपुरा के ग्राम सचिवालय का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने कंप्यूटर प्रिंटर इनवर्टर समेत तमाम सामान चोरी कर लिया। जानकारी होने पर पंचायत सहायक ने इसकी सूचना पुलिस की दी है।
फतेहाबाद के गांव कृपालपुरा के ग्राम सचिवालय में अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर उसमें रखे कंप्यूटर, दो बैटरी, इन्वेंटर, स्क्रीन,प्रिंटर आदि सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार को सुबह दस बजे के करीब पंचायत सहायक आकाश सचिवालय पर पहुँचे तो बाहर के गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर सामान गायब था।
पंचायत सहायक ने घटना की ग्राम प्रधान और 112 पर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी की गई है। वहीं पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता