चंद्रोदय मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मना नित्यानंद त्रयोदशी महामहोत्सव
वृन्दावन। माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को गौड़ीय वैष्णव सम्प्रदाय में श्रील नित्यानंद महाप्रभु जो श्री बलराम जी के अवतार माने जाते हैं का आविर्भाव दिवस श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को भक्ति वेदांत स्वामी मार्ग स्थित चंद्रोदय मंदिर में नित्यानंद त्रयोदशी महामहोत्सव भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
महामहोत्सव के अंतर्गत मंदिर परिसर को विविध प्रकार के रंग-बिरंगे पुष्पों से भव्य एवं आकर्षक ढंग से सुसज्जित किया गया। इसके पश्चात छप्पन भोग अर्पण, पालकी उत्सव तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पंचगव्य, फलों के रस, औषधियों एवं पुष्पों द्वारा श्रीश्री निताई-गौर का विधिवत महाभिषेक सम्पन्न कराया गया।
शास्त्रों के अनुसार श्रील नित्यानंद महाप्रभु द्वापर युग में प्रभु श्रीराम के अनुज लक्ष्मण, त्रेता युग में श्रीकृष्ण के बड़े भ्राता बलराम तथा कलियुग में नित्यानंद महाप्रभु के रूप में अवतरित हुए। उनका प्राकट्य सन् 1474 ईस्वी में पश्चिम बंगाल के बीरभूम जनपद स्थित एकचक्र ग्राम में मुकुंद पंडित एवं माता पद्मावती के यहाँ हुआ था।
इस अवसर पर भक्तों को संबोधित करते हुए चंद्रोदय मंदिर के अध्यक्ष श्री चंचलापति दास ने कहा कि श्री चैतन्य महाप्रभु ने श्री नित्यानंद प्रभु को अपना सर्वोत्तम भक्त स्वीकार किया है तथा उन्हें समस्त जीवों के लिए गुरु-तत्त्व का स्वरूप बताया है। उन्होंने कहा कि नित्यानंद प्रभु अनादि मूल ब्रह्म हैं और सभी जीवों के आध्यात्मिक आश्रय हैं। आचार्य श्रील नरोत्तम दास ठाकुर के वचनों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जो भक्त भगवद्धाम में श्री राधा-कृष्ण के सान्निध्य की कामना करता है, उसके लिए श्री नित्यानंद प्रभु का आश्रय ग्रहण करना सर्वोत्तम मार्ग है।
महामहोत्सव के दौरान भक्तों ने महामंत्र के सामूहिक कीर्तन द्वारा वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया तथा श्रीश्री निताई-गौर से प्रेमाभक्ति की प्रार्थना की।
इस पावन अवसर पर दिल्ली, गुरुग्राम, आगरा एवं मथुरा जनपद सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।


