फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक गिट्टी का काम कर रहे हैं मध्य प्रदेश के एक मजदूर को रविवार शाम सर्प ने काट लिया। जिसे उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मडेरा थाना टिकरा निवाड़ी मध्य प्रदेश निवासी अरुण पुत्र सुरेश रेलवे स्टेशन के पास मजदूरी का काम करता है। गिट्टी का काम करते समय रविवार शाम अचानक से गिट्टी में से निकले एक सर्प ने उसे काट लिया।

जिसके चलते वह घायल हो गया। आसपास के मजदूर उसे लेकर फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उसका उपचार किया गया। अधीक्षक डॉक्टर  उदय प्रताप सिंह रावल के मुताबिक बारिश के मौसम में सर्प निकल रहे हैं। ऐसी स्थिति में मजदूरी एवं अन्य काम करते समय सावधानी बरतें।

रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

error: Content is protected !!
Exit mobile version