फतेहाबाद/आगरा। सर्दी के बढ़ते प्रकोप से जहां गरीब और बेसहारा लोग परेशान हैं वही गरीबों और बेसहारा लोगों को सर्दी से बचने के लिए समाजसेवियों द्वारा जन्मदिन पार्टी करने के बजाय गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद को अपने हाथ में बढ़ा दिए हैं उनकी यह सोच एक सराहनीय पहल है।

आज शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या रवि प्रकाश शल्या द्वारा अपनी पौत्री अदविका शाल्या के जन्मदिन के अवसर पर जन्मदिन पार्टी ना कर अपने कैंप कार्यालय पर 25 गरीब और बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाने को कंबल वितरण कर अपनी पौत्री का जन्मदिन मनाया गया और गरीबों को जलपान भी कराया इस सर्दी के मौसम में कंबल पाकर गरीबों ने राहत की साथ ली और उनकी पौत्री को आशीर्वाद भी दिया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या ने कहा कि हम लोग अपने बच्चों के जन्म दिन पार्टी के नाम पर हजारों रुपए खर्च कर देते हैं इससे गरीब लोगों को कोई लाभ नहीं होता है उन्होंने कहा गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य का काम है उन्होंने सभी लोगों से अपील की की वह अपने बच्चों के जन्मदिन पार्टी के नाम पर हजारों रुपए खर्च करने के नाम पर गरीबों की सहायता को आगे आए इस दौरान परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे

🔹संवाददाता- सुशील गुप्ता

error: Content is protected !!
Exit mobile version