गुरसरांय/झांसी। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के तत्वावधान में भारतीय पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा उपस्थित रहे।
अति विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत,विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रतिपाल सिंह राम जी परिहार,भाजपा के जिला महामंत्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी, बी डी सी संघ की प्रदेश अध्यक्ष गुड्डी रानी पटेल,मनोहर राव नेवालकर,प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी,अखिलेश पिपरैया,पूर्व प्रधानाचार्य के०के तिवारी,प्रकाश चंद्र जैन,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र पटेल,पुष्पेंद्र दुवे,थानाध्यक्ष अमीराम सिंह,सुरेश कुमार अरजरिया, ललित पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राम नरेश तिवारी ने की।
कार्यक्रम में बोलते हुए अतिथियों ने कहा कि आज पुलिस का सम्मान किया जा रहा है,यह गौरव की बात है।पुलिस ने जो जनता के बीच मे साफ सुथरी छवि बनाई है,यह उनकी कर्तव्य निष्ठा का परिचय कराती है।संचालन जयप्रकाश बरसैया ने किया।अंत में अध्यक्ष राम नारायण पस्तोर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतीश चौरसिया,आत्माराम फौजी,अवधेश सिंह परिहार फौजी,प्रदीप कोठारी,महेंद्र फौजी, साहब सिंह,रामदीन पटेल आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण स्वागत किया।साहित्यकार डॉ सुकदेव व्यास,विवेक बरसैया एवं शिशुपाल सिंह सरस ने कविता पाठ प्रस्तुत किया।सम्मानित पुलिस कर्मियों में गुरसरांय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमीराम सिंह,उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार भार्गव,ओमप्रकाश,जगत नारायण,कांस्टेबल आशीष द्विवेदी, राहुल कुमार,जितेंद्र कुमार मुंशी, महिला कांस्टेबल प्रतिमा पटेल,हिमानी मौर्या,कुंजन फौजदार,हेमलता सहित अन्य पुलिस कर्मियों का हुआ सम्मान।
- रिपोर्ट – रोहित साहू

