फतेहाबाद/आगरा: ब्लॉक फतेहाबाद में शनिवार को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी रजत कुशवाहा ने उपस्थित लोगों को विधिक अधिकारों और सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है, ताकि वे अन्याय या उत्पीड़न की स्थिति में उचित कानूनी सहायता प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर एडीओ आईएसबी एम.पी. सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी, विकास अधिकारी, रोजगार सेवक तथा क्षेत्र के ग्राम प्रधान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वक्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ उठाएं।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की गोष्ठियाँ ग्रामीण क्षेत्र में कानूनी जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अंत में खंड विकास अधिकारी ने सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version