फतेहाबाद आगरा 27 सितंबर। डोकी थाना क्षेत्र के ग्राम कबीस में स्कूल से आने जाने वाली बालिकाओं और गुजरने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील गाने और कमेंट करने वाले आरोपी को डोकी पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

एसओ डौकी योगेश कुमार के मुताबिक शनिवार को डौकी थाना क्षेत्र की मिशन शक्ति टीम स्कूल कॉलेज और भीड़ भाड़ वाले स्थान पर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम चला रही थी।

इसी बीच सूचना मिली के कबिश चौराहा के पास एक युवक महिलाओं तथा स्कूल से आने जाने वाली छात्राओं को देखकर अश्लील गाने और कमेंट कर रहा है। इस दौरान पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी संतोष पुत्र परशुराम निवासी नगला आम थाना डौकी को गिरफ्तार कर लिया।

  • रिपोर्ट  सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version