फतेहाबाद/आगरा: जिला महामंत्री   हर्ष वर्धन ने बताया कि विकास खंड फतेहाबाद में  ग्राम विकास अधिकारी/ ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति उत्तर प्रदेश  के आवन्ह पर  आज 10वें दिन भी ग्राम सचिवों ने मोटर चलित वाहन को छोड़कर साइकिलों से अपने अपने क्षेत्र में पहुचे कर कार्य किया।

समस्त जनपद में खंड विकास अधिकारी सचिवों को फोन लगाकर कामों की जानकारी देने पर सचिवों द्वारा अवगत कराया गया कि हम लोगों ने मोटर वाहन छोड़ दिया है और हम लोग साइकिल से ही आना संभव होगा, वाहनों के अभाव में कार्य मे तेजी न होने के कारण  खंड विकास अधिकारी लाचार महसूस करते रहे।

मोटर वाहन छोड़ने वाले सचिव कमल सिंह यादव श्री हरिश्चंद्र संदीप कुमार राहुल परिहार नसीम अहमद हर्षवर्धन प्रशांत रवि कुमार रितु यादव विनीत कुमार अजय जाटव सुजाता झा विनोद कुमार आदि।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version