फतेहपुर सीकरी/आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पूरे देश में शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। फतेहपुर सीकरी नगर में भी 2 अक्टूबर को विजयदशमी के शुभ अवसर पर पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए संघ स्वयंसेवक जुटे हुए हैं।
पथ संचलन से पूर्व सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में प्रात: 8  बजे सरस्वती शिशु मंदिर  में एकत्रित होंगे , जहां स्वयंसेवक पहले शस्त्र पूजन करेंगे।

कार्यक्रम में प्रांत के व्यवस्था प्रमुख दिलीप जी भाई का उद्बोधन रहेगा। तत्पश्चात पथ संचलन निकाला जाएगा। उक्त जानकारी नगर सम्पर्क  प्रमुख मोहन सिंघल ने दी है।

रिपोर्ट – दिलशाद समीर

Exit mobile version