फतेहाबाद/आगरा: आगरा मार्ग पर शुक्रवार को एक रोडवेज बस ने घोड़ा बग्गी को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन लोग और एक घोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए आगरा भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, सुखबीर पुत्र कुमर पाल अपनी घोड़ा बग्गी से कुट्टी लेकर जा रहे थे। देवांशु कोल्ड स्टोरेज के पास टंकी चौराहे पर यह हादसा हुआ। आर्यन कुलश्रेष्ठ पुत्र सतीश कुलश्रेष्ठ निवासी कल्याणपुर, फतेहाबाद भी कुट्टी लेने के लिए आए थे और बग्गी में सवार थे।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बग्गी में सवार किरण पुत्र मनोज, विष्णु पुत्र कुमार पाल निवासी गुड़ा और आर्यन कुलश्रेष्ठ गंभीर रूप से घायल हो गए। घोड़ा भी इस हादसे में चोटिल हुआ है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही डौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत आगरा के अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद भदावर बाह बस डिपो का चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version