फतेहाबाद/आगरा: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, फतेहाबाद, आगरा में 18 फरवरी 2026 को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में छात्रों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ।महाविद्यालय की प्राचार्य (प्रशा०) प्रो० अरुणा त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि सड़क सुरक्षा जीवित रहने के लिए एक आवश्यक बुनियादी कौशल है। उन्होंने जोर दिया कि सड़क दुर्घटनाओं को जागरूकता और सावधानी के माध्यम से टाला जा सकता है।
रोड सेफ्टी क्लब प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित सड़क व्यवहार को बढ़ावा देना है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षण संस्थानों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके माध्यम से आम जनता को भी शिक्षित करना है। इस कार्यक्रम के साथ ही महाविद्यालय में समाजशास्त्र एवं इतिहास विभाग की परिषदीय प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इतिहास विभाग ने “भारत का गौरवशाली इतिहास” विषय पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की।
समाजशास्त्र विभाग में स्नातक स्तर पर “डिजिटल युग में निजता के मुद्दे” और स्नातकोत्तर स्तर पर “क्या वैश्वीकरण स्थानीय संस्कृतियों को नष्ट कर रहा है?” विषयों पर निबंध प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं।इस अवसर पर डॉ० धनबंती चंचल, डॉ० तेजेन्द्र सिंह यादव, डॉ० प्रियंका, डॉ नेत्रपाल सिंह, डॉ० वन्दना शर्मा, डॉ० राजधारी यादव, श्री प्रवेन्द्र सिंह, श्री भरत सिंह, श्री किरोड़ी, श्री गोपाल सिंह, श्री सुमित सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

