• गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा
आगरा। राष्ट्रीय विकास संगठन द्वारा बसई मंडी, फतेहाबाद रोड, स्थित एक होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कुछ दिन पूर्व अंतर जिला महिला खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान से विजयी बनी कुआंखेड़ा स्पोर्ट्स अकादमी की टीम के. के. पैंथर्स का प्रशस्ति पत्र, पटका, मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मान किया गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष लाखन सिंह परिहार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम सिंह राणा सभी को बधाई दी। संचालन वीरेश यादव ने किया। कार्यक्रम में अकादमी से टीम के कोच मोहित यादव, मैनेजर पवन यादव एवं खिलाड़ी शिवानी, उपासना, सिया, अनामिका, सानिया, प्राची, अंजलि, रुचि, निकिता, नम्रता, खुशी, पूर्वी मौजूद रहीं।
वीरेंद्र सिंह तोमर, ललित शर्मा, उर्मिला अग्रवाल एवं नीलम चौहान, अजय वर्मा उपस्थित रहे।

