मथुरा।उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा जनपद मथुरा में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अंतर्गत विभिन्न दो पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्री सुरेन्द्र प्रसाद द्वारा बताया है कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित योग्यताओं के अनुसार जनपद में डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल हेतु 01 पद तथा असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउंसिल हेतु 01 पद सहित कुल 02 पदों पर नियुक्ति की जानी है।अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्री सुरेन्द्र प्रसाद द्वारा बताया कि जनपद में आपराधिक मामलों में बंचित एवं कमजोर वर्ग की प्रतिरक्षा के लिए जनपद न्यायालय, मथुरा में लीगल एड डिफेंस काउंसिल की स्थापना वर्ष 2024 में की गई थी, जिसमें विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गई थी। वर्तमान में कार्य की अधिकता को देखते हुए यूपी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल हेतु एक पद तथा असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउंसिल हेतु एक पद पर अतिरिक्त नियुक्ति की जायेगी। सभी पदों पर चयन समिति द्वारा आवेदक को मेरिट के आधार पर चयनित किया जायेगा। मेरिट आवेदकों की योग्यता के आधार पर बनेगी। इसमें आवेदन के विधिक ज्ञान, कौशल, वकालत प्रेक्टिस और अनुभव का ध्यान रखा जायेगा। सभी पदों पर चयन दो वर्ष के लिए संविदा पर किया जायेगा। कार्य संतोषजनक पाये जाने पर उनकी वार्षिक सेवा का विस्तार किया जा सकेगा। आवेदक निर्धारित प्रारूप पर आवेदन की समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए दिनांक आठ दिसम्बर को सांय पांच बजे तक अपना आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में प्रातः दस बजे से सांय पांच बजे तक व्यक्तिगत रूप से अथवा रजिस्टर्ड डाक द्वारा कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा में प्राप्त करा सकते हैं। नियत तिथि पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम मथुरा में पदों पर होगी भर्ती
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

