फतेहाबाद/आगरा। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन 3 और 4 जनवरी को मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित किया जा रहा है। इस अधिवेशन में शामिल होने के लिए फतेहाबाद से माथुर वैश्य समाज के सदस्य रवाना हुए हैं।

मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शुक्रवार रात बस से इंदौर के लिए निकले। यह दल राष्ट्रीय अधिवेशन में फतेहाबाद का प्रतिनिधित्व करेगा।
अधिवेशन के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश गुप्ता अधिवेशन को संबोधित करेंगे। साथ ही, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई जाएगी।

इस दल में प्रमुख रूप से आकाश मेरोठिया, संजय अनवरिया, उमाशंकर गुप्ता, दिनेश चंद गुप्ता, पूर्व सभासद अंकित गुप्ता रेनू अनवरिया  गौरव गुप्ता ने शानू कसेरे सचिन गुप्ता आकांक्षा गुप्ता सहित महिला मंडल पदाधिकारी सहित लगभग दो दर्जन सदस्य शामिल हैं।

🔹 संवाददाता -सुशील गुप्ता

error: Content is protected !!
Exit mobile version